राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

Summary :

Delhi Temperature: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम राष्ट्रीय…

Delhi temperature

Delhi Temperature: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News