नॉर्थ-ईस्ट दंगों के पोस्टर ब्वॉय शाहरुख पठान को हथियार मुहैया कराने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summary :

Delhi North-East News : दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट दंगों के पोस्ट बॉय शाहरुख पठान को पिस्टल मुहैया कराने वाले बंबीहा और नंदू गैंग के हथियार सप्लायर को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान वसीम उर्फ हाजी वसीम (40) के तौर पर की है। स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एसीपी संजय नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह और सुंदर गौतम की टीम ने एक इनपुट के बाद जब आरोपी वसीम को घेर लिया तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम…

Delhi North-East News : दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट दंगों के पोस्ट बॉय शाहरुख पठान को पिस्टल मुहैया कराने वाले बंबीहा और नंदू गैंग के हथियार सप्लायर को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान वसीम उर्फ हाजी वसीम (40) के तौर पर की है।

स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एसीपी संजय नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह और सुंदर गौतम की टीम ने एक इनपुट के बाद जब आरोपी वसीम को घेर लिया तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में हवा में गोलियां चलाकर आरोपी वसीम को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस और हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस एक दिन पहले ही इसके सहयोगी माजिद उर्फ अरमान को गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बंबीहा और नंदू गैंग के शूटरों को अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे। नॉर्थ-ईस्ट दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान को भी इसी ने अवैध पिस्टल मुहैया कराई थी। इनके द्वारा दी गई पिस्टल को ही आरोपी पठान ने दंगों के दौरान इस्तेमाल किया और हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर भी पिस्टल तान दी थी।

क्राइम ब्रांच की एआरसी टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गत 24 अगस्त को क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी सेल (एआरसी) टीम को हथियार सप्लायर वसीम के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में इंस्पेक्टर मान सिंह और सुंदर गौतम की टीम ने मयूर विहार फ्लाईओवर की अक्षरधाम की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर जाल बिछा दिया।

रात करीब 11:55 बजे मुखबिर के इशारे पर टीम ने एक मारुति स्विफ्ट कार को रोका। मगर आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल रवीश कुमार और कांस्टेबल दीपक ने एहतियातन हवा में एक-एक राउंड फायर किया और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया।

नजफगढ़ फायरिंग में मिला लिंक

पुलिस जांच में सामने आया कि गत 16 अगस्त को छावला इलाके के दीनपुर गांव में उमेद सिंह के घर पर दो युवकों ने फायरिंग की थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही दो शूटर हरमनजीत सिंह और हरदीप सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर चुकी है। वसीम ने ही इन्हें हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस के मुताबिक वसीम ने जनवरी 2026 में सीलमपुर के के-ब्लॉक में हुई तारिक हसन की हत्या में भी हथियार उपलब्ध कराया था।

 

 

Sumant Chaudhary