आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा की जमकर पोल खोली। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध तेजी से बढ़ रहा। यह सबकी चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर प्रभावी कदम उठाने की अपील की। 9 हत्या 24 घंटे में हुईं, हजारों बलात्कार हुए, 224 राउंड फायर दिल्ली में एक घंटे में हुए। फिर देश के प्रधानमंत्री की भतीजी से लूट हुई।
अपराध रोकने की बजाए भाजपा के लोग ओच्छी राजनीति कर रहे। दिल्ली भाजपा के नेता प्रतिपक्ष की पत्नी से लूट हुई। यह सब घटना कैसे रुके, इसकी चिंता भाजपा को नहीं। हमने गृह मंत्री से मिलकर अपराध रोकने के लिए सामूहिक बैठक की मांग की। जो आज तक नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल सरकार द्वारा लगाए गए सीसीटीवी की सहायता से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था के साथ गंदी राजनीति कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



