नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम खुशनुमा रहा और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। आर्द्रता 95 और 43 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के वक्त धुंध रहेगी लेकिन मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’
बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



