पूर्वी दिल्ली : न्यू अशोक नगर इलाके में महिला द्वारा लूट का विरोध करने पर आरोपी ने महिला पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने पहले पीड़िता नीतू बंसल (35) को धक्का देकर गिराया और बाद में लातों और घूंसों से उस पर हमला कर दिया। बावजूद इसके महिला ने हार नहीं मानी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे जमकर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जीडी कॉलोनी निवासी जय प्रकाश उर्फ जांटी (22) के तौर पर हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता नीतू बंसल परिवार सहित दल्लूपुरा इलाके में रहती है। सोमवार शाम वह अपनी सास मीना देवी के साथ अस्पताल डॉक्टर के पास गई थी। वहां से पैदल वापस लौटते समय वरुण एन्क्लेव में जयप्रकाश ने इनके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। लेकिन नीतू ने मोबाइल नहीं छोड़ा।
आरोपी जयप्रकाश ने धक्का देकर नीतू को गिरा दिया और उस पर हमला कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ ने उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को मौके पर ही दबोच कर भीड़ ने जमकर पीटा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



