नई दिल्ली : विश्वभर में शांति व भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को अंतर राष्ट्रीय सहयोग परिषद् व नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के संयुक्त तत्वावधान में तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में दलाई लामा ने विशेष भाषण दिया।
इस मौके पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा प्रणाली में प्राचीन भारतीयों परंपराओं को शामिल किया जाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही दलाई लामा ने यह भी कहा कि भारत के पास आधुनिक शिक्षा का प्राचीन परंपराओं के साथ गठबंधन करके दुनिया की समस्याओं को हल करने की क्षमता है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



