एनसीआर में 19 और 20 फरवरी को होगी तेज बारिश, ठंड बढ़ने की संभावना

Summary :

तेज बारिश से एनसीआर में ठंड बढ़ेगी, 19-20 फरवरी को अलर्ट

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया है। पहले जहां मौसम साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को एनसीआर के क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है और इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

ठीक इसी तरह, 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है। 21 फरवरी को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना बताई है। इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही गड़बड़ी के चलते मौसम में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। इस कारण अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। एक बार फिर बारिश के बाद मौसम में नमी आ जाएगी, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास और भी ज्यादा हो सकता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.