टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने का विरोध तेज

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लगाई गई टीपू सुल्तान की तस्वीर पर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव और भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे तुरंत हटवाने की अपील की है। उनका कहना है कि टीपू सुल्तान एक तानाशाह मुगल शासक था। उन्होंने अपनी तानाशाही दिखाते हुए जबरन यहां के लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया था।

उन्होंने ‘आप’ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि टीपू सुल्तान ने खुद यह बात मानी थी कि उसने चार हजार हिंदुओं को जबरन मुस्लिम बनाया था। ऐसे में अगर दिल्ली विधानसभा में उनकी तस्वीर लगाई जाएगी तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश के नौजवानों में नहीं जाएगा।

सिरसा ने कहा कि ऐसे सांप्रदायिक व्यक्ति की तस्वीर विधानसभा में लगाने का ‘आप’ का फैसला बिल्कुल ही तर्कसंगत नहीं लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं जहां सिर्फ धर्म निष्पक्षता ही मान्य है। अगर विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगी रही तो देश में गलत संदेश जाएगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team