TN Board HSC 12th के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर परीक्षार्थियों के नतीजे अपलोड किए हैं और बोर्ड की ओर से परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन या स्मार्टफोन ऐप के जरिए देख सकते हैं। इस वर्ष 12वीं का पासिंग प्रतिशत 91.1 फीसदी रहा है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस वर्ष 94.1 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 87.7% है। हालांकि इस बार बोर्ड ने टॉपर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बोर्ड ने रैंक आधारित प्रतिस्पर्धा को दूर करने के लिए इस बार टॉपर्स के नाम और मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि बच्चों को कम अंक आने पर तनाव हो जाता है और अभिवावक भी दबाव नहीं डाल सकते। राज्य के शित्रा मंत्री सेंगोट्टइयां ने नतीजों का ऐलान किया। नतीजे डायरेक्टर ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE) तमिलनाडु ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in के साथ ही अन्य वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 6 अप्रैल 2018 तक आयोजित हुई थीं। रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in के साथ ही आप www.dge.tn.nic.in, www.dge2.tn.nic.in, www.dge1.tn.nic.in, www.results.nic.in, examresults.nic.in और indiaresults.com पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



