नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज के युवा की सोच भी विकासवाद और राष्ट्रवाद से प्रेरित है और दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने को अग्रसर है। भाजपा युवा सोच का सम्मान और स्वागत करती है, जब हमारे देश के युवा सही दिशा और लक्ष्य निर्धारित कर के चलेंगे तो सही मायनों में यह कहा जा सकता है।
आने वाला कल देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। तिवारी ने कहा कि युवा जोश, युवा ऊर्जा ही 21वीं सदी में भारत को बदलने का आधार है, नए भारत का संकल्प, युवाओं द्वारा ही पूरा किया जाना है। युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कर रहे हैं। भाजपा के लिए जनहित, जनभावना ही सर्वोपरि है।


Download Android App
Download iOS App



