नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले एक निजी बैंक के ग्राहक अब अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो स्मार्ट कार्ड के रूप में भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस कार्ड से मेट्रो पार्किंग का भुगतान और फीडर बसों का किराया भी चुकाया जा सकेगा । उक्त बैंक के ग्राहक जैसे इस डेबिट कार्ड की मदद से अन्य ट्रांजेक्शन करते हैं वैसे ही वे मेट्रो यात्रा के दौरान इस कार्ड को ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर टच करेंगे और गेट खुल जाएगा। इसके लिए डीएमआरसी और एक निजी बैंक ने संयुक्तरूप से मेट्रो प्लस कार्ड की शुरुआत की है। इस मल्टीपरपज कार्ड के माध्यम से मेट्रो किराया,पार्किंग और फीडर बसों के किराये का भुगतान भी किया जा सकेगा।
डीएमआरसी निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि यह मुहिम कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए डीएमआरसी की डिजिटल ड्राइवर का हिस्सा है। बैंक के डिजिटल बिजनेस प्रमुख ने कहा कि यह कार्ड मेट्रो कम्युटर्स को यात्रा का नया अनुभव देगा। इससे मेट्रो यात्रियों को टॉपअप करने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। लोग अपने अकांउट और नजदीकी एटीएम से इस कार्ड को रिचार्ज करा सकते हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



