दिल्ली से पंजाब तक फायरिंग की वारदातों में वांटेड नंदू-बंबीहा गैंग के दो शूटर अरेस्ट

Summary :

Delhi Police Crime Branch Takes Major Action : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली और पंजाब में फायरिंग की दो वारदातों में वांटेड थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी हरमनजीत सिंह (23) और लुधियाना निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला (22) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के छावला और पंजाब के लुधियाना में फायरिंग के मामलों में वांटेड थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर देवेंद्र सिंह उर्फ गोपी लाहोरिया के निर्देश पर काम कर रहे थे।…

Delhi Police Crime Branch Takes Major Action : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली और पंजाब में फायरिंग की दो वारदातों में वांटेड थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी हरमनजीत सिंह (23) और लुधियाना निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला (22) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के छावला और पंजाब के लुधियाना में फायरिंग के मामलों में वांटेड थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर देवेंद्र सिंह उर्फ गोपी लाहोरिया के निर्देश पर काम कर रहे थे।

स्पेशल सीपी (क्राइम) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि आरोपियों को इंस्पेक्टर मान सिंह, संजय गौतम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी स्नैचिंग सेल (ARSC) की टीम ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक गत 16 अगस्त को छावला के दीनपुर गांव में उमेद सिंह के घर पर फायरिंग हुई थी।

जांच के दौरान विदेशी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का कनेक्शन सामने आया। इंस्पेक्टर मान सिंह और संजय गौतम की टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर वारदात में शामिल हरमनजीत और हर्षदीप की पहचान की और बुधवार को बवाना-कंझावला रोड स्थित बजीतपुर क्रॉसिंग के पास जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया।

फोटो देकर हत्या का टारगेट दिया

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि कि वे 14 अगस्त को बस से दिल्ली पहुंचे और द्वारका मोड़ के पास होटल में ठहरे। उन्हें एक व्यक्ति की फोटो देकर उसकी हत्या का टारगेट दिया गया। गत 15 अगस्त को उन्होंने पूर्वी दिल्ली से दो हथियार और 19 कारतूस लिए। अगले दिन टारगेट का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे, लेकिन अंदर महिलाओं और बच्चों को देखकर गोली नहीं चलाई।

इसके बाद दोनों 17 अगस्त को लुधियाना पहुंचे, जहां हर्षदीप ने कथित तौर पर दो हवाई फायर किए। पुलिस के अनुसार दोनों को दोबारा दिल्ली लौटकर काम पूरा करने के निर्देश मिले थे। मगर वारदात से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक इस वारदात का संबंध 2024 में मारे गए बल्लू पहलवान और उसके परिवार के साथ नंदू की पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब में पहले से हत्या, हथियार, एनडीपीएस, चोरी और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sumant Chaudhary