दिल्ली में संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े रॉकेट लॉन्चर नियंत्रित अभियान में नष्ट

Summary :

Delhi Crime News : दिल्ली के नरेला इलाके में मणिपुर में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े मामले में बरामद रॉकेट लॉन्चर और अन्य विस्फोटक सामग्री को नियंत्रित अभियान के तहत नष्ट किया जा रहा है। बुधवार को सूत्रों ने बताया कि सेना, दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की संयुक्त टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े ठिकानों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। बरामद सामग्री को आगे की जांच और…

Delhi Crime News : दिल्ली के नरेला इलाके में मणिपुर में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े मामले में बरामद रॉकेट लॉन्चर और अन्य विस्फोटक सामग्री को नियंत्रित अभियान के तहत नष्ट किया जा रहा है। बुधवार को सूत्रों ने बताया कि सेना, दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की संयुक्त टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े ठिकानों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। बरामद सामग्री को आगे की जांच और सुरक्षित निस्तारण के लिए दिल्ली लाया गया था। इसी क्रम में नरेला क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षित टीम द्वारा हथियारों को नियंत्रित तरीके से सेना की मौजूदगी में निष्क्रिय किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद हथियारों में रॉकेट लॉन्चर के अलावा राइफल, सैकड़ों कारतूस, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही हैं कि किसी भी तरह की दुर्घटना या जान-माल का नुकसान न हो।

सूत्रों ने बताया कि अभियान के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों और बम निरोधक टीमों की मदद ली जा रही है। हथियारों को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। कार्रवाई के मद्देनजर आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की आवाजाही पर रोक रखी गई है। जांच एजेंसियां बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री के स्रोत तथा मणिपुर में गिरफ्तार संदिग्धों से उनके संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।

Sumant Chaudhary