60 किलो गौमांस के साथ पकड़े दो तस्कर

Summary :

कंचनपुरी गांव के पास से पुलिस ने 60 किलो गौमांस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।

उधमसिंह नगर : यूपी सीमा के पास कंचनपुरी गांव के पास से पुलिस ने 60 किलो गौमांस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोमवार की दोपहर उधम सिंह नगर में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर 60 किलो गौमांस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यूपी सीमा के पास कंचनपुरी गांव के पास तीन लोग गौमांस की सप्लाई कर रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मार कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 60 किलो गौमांस बरामद किया।

190 किलो गौमांस सहित तीन दबोचे

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दो आरोपी इकबाल और तारिक शाह तहसील न्यूरिया जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। वहीं, फरार आरोपी आलम खटीमा का रहने वाला है। तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Desk Team