विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने के लिए 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस मनाने का निर्देश दिया है। इस दिन जो गतिविधियां सुझाई गई हैं, उनमें वाद-विवाद, चर्चा, संगोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह और फिल्मों की स्क्रीनिंग शामिल हैं।
आयोग ने कुलपतियों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘हर साल युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने और यह दिखाने के लिए यह राष्ट्रीय हित के लिए कितना हानिकारक है, भारत में 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।’’ पत्र में कहा गया है, ‘‘आपसे अपने विश्वविद्यालय और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में 21 मई 2019 को ‘आतंकवाद रोधी दिवस’ मनाने का अनुरोध किया जाता है। आपको इसके अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा सुझाए उचित कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



