नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। जामिया समन्वय समिति ने (जेसीसी) ने यह जानकारी दी।
समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में कहा गया है कि एक बदमाश ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस ने कहा कि वह समिति के दावों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



