आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था अबतक की सबसे बुरी स्थिति में पहुंच गई है। इसके लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए गृहमंत्री अमित शाह को पूरी तरह अक्षम बताया है।
आप के प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि भाजपा पर दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को स्थगित कराने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने का भी आरोप लगाया।
कुमार ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था बुरी स्थिति में है। जेएनयू में लोगों ने मास्क पहनकर छात्रों को पीटा। अब एक लड़का जामिया जाता है और गोलीबारी करता है। देश में ऐसा पहली बार हुआ कि फेसबुक पर लाइव होकर अपराध किया गया हो। इसका मतलब है कि या तो गृहमंत्री पूरी तरह अक्षम हैं या वह पर्दे के पीछे से खुद ऐसा माहौल तैयार कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर किसी के पिस्तौल निकालते ही पुलिस तुरंत पोजीशन लेती है और चेतावनी देती है कि पिस्तौल नहीं फेंके तो गोली मार देंगे। लेकिन यहां तो जैसे लड़का बाजार में घूम रहा था।’
कुमार ने यह बात गुरुवार को सीएए के खिलाफ छात्रों द्वारा किए जा रहे निकाले जा रहे मार्च के दौरान एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने और इसमें एक जामिया स्टूडेंट के घायल होने की घटना पर कही।
कुमार ने आईएएनएस से कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है, इसलिए वह चुनाव को स्थगित करने की कोशिश कर रही है।
पूर्व आईपीएस ऑफिसर ने कहा कि सीएए पर हमारी पार्टी का रुख साफ है। उन्होंने कहा, ‘हमने सीएए के खिलाफ वोट किया है। यह एक बुरा कानून है जो कि देश की नींव के खिलाफ है। हम इसके खिलाफ हो रहे विरोध को तब तक सपोर्ट करेंगे, जब तक यह शांतिपूर्ण तरीके से होगा और किसी के लिए असुविधा का कारण नहीं बनेगा।’
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा चुनाव में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है? उन्होंने कहा कि ‘नहीं भाजपा चुनाव कैंसिल कराना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



