नई दिल्ली : दिल्ली में चार मई से 10 मई के बीच भाजपा के शीर्ष नेता हर दिन प्रचार करेंगे। शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जापानी पार्क रोहिणी में चांदनी चौक और उत्तर-पश्चिमी संसदीय सीट के लिए विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगी।
वहीं आठ मई को पीएम मोदी की रामलीला मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। चार मई को अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय मंत्री सत्या मयूर विहार में सभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की भी शनिवार को दिल्ली में रहने की संभावना है। पांच मई को भोजपुरी स्टार पवन सिंह मदर डेयरी गणेश चौक और दिनेश लाल यादव निरहुआ पश्चिमी दिल्ली के शिव विहार में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।
छह मई को राजनाथ सिंह द्वारका रामलीला मैदान में सभा करेंगे और उसी दिन पवन सिंह विकासपुरी और नगली सकरावती में दो सभाओं में मौजूद रहेंगे। सात मई को योगी आदित्यनाथ। नौ मई को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी किराड़ी दिल्ली में जनसभा को संबाेधित करेंगे। दस मई को अमित शाह एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। हेमा मालिनी, सनी देओल भी आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



