अमेरिकी नौसेना के प्रशांत बेड़े ने चीन को चेताते हुए वैश्विक स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पेश किया है। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। सीएनएन ने बुधवार को अधिकारियों के हवाले से कहा कि नौसेना ने मसौदे के एक सप्ताह में अमेरिकी प्रशांत बेड़े द्वारा कई अभियान चलाने की सिफारिश की है। इसका मकसद अमेरिकी युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों और सैनिकों से जुड़े अभ्यासों पर अधिक ध्यान देना है, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि अमेरिका संभावित प्रतिद्वंद्वियों के साथ कई मोर्चो पर तत्काल मुकाबला कर सकता है।
यह योजना दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूध्य में जहाजों के संचालन और लड़ाकू विमानों को उड़ाने का सुझाव देती है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्र रूप से अपने संचालन को प्रदर्शित कर सकें। इस प्रस्ताव का मतलब है कि अमेरिकी जहाज और विमान चीनी सेनाओं के करीब जाकर अपना काम करेंगे। अधिकारियों ने यह भी कहा कि चीन के साथ युद्ध में शामिल होने का इरादा बिल्कुल नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



