संजय दत्त बॉलीवुड के एक बेहद जबरदस्त अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। संजय दत्त का नाम बॉलीवुड के बड़े स्टार में आता है। भले ही यह बात अलग है कि संजय दत्त की असल जिंदगी काफी उलझी हुई रही है। संजय दत्त को अपने जीवन में कई बार जेल में अपनी जिंदगी बितानी पड़ गयी थी।
लेकिन इसके बाद भी उनको अच्छाी तरह से जानने वाले लोग उनको एक इंसान बताते हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत 1981 में की थी। और अब तक वह 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकें हैं। संजय दत्त की मुन्नाभाई सीरीज को दर्शको ने काफी पसंद भी किया था। संजय दत्त की शादी भी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। कि संजय दत्त अब तक 3 शदियां कर चुकें हैं जिसमें से उनकी पहली बीवी रिचा शर्मा की साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण इस दुनिया को छोड़ का चली गई थी।
संजय दत्त इसके बाद उन्होंने मॉडल रिचा पिलाई से शादी कर ली थी और 2005 में ही इन दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी की और अब इन दोनों में बहुत प्यार बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मान्यता दत्त
मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है उनका जन्म 22 जुलाई 1979 को मुंबई में हुआ था। उनका बचपन दुबई में बीता था मान्यता की एक्टिंग देख उनका प्यार उन्हें मायानगरी मुंबई में खींच लाया। 2003 में प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल में उन्हें एक आइटम नबंर करने का मौका मिला था जब फिल्म इंडस्ट्री में मान्यता को सारा खान के नाम से जानी जाती थी। और इस दौरान उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम बदलकर मान्यता रख लिया।
Sanjay Duttसंजय दत्त की तीसरी बीवी यानी की मान्यता दत्त दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। साल 2010 में उन्होंने जुडवां बच्चो को जन्म दिया था। आपको बता दें कि मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
मान्यता जब भी सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी तस्वीर पोस्ट करती है तो वह वायरल हो जाती है। तो चलिए मान्यता की कुछ फोटोज हमने यहां पर शेयर की है जिन्हें देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वह दिखने में कितनी बोल्ड और हॉट हैं।


Download Android App
Download iOS App










