विक्की हाडल गैंग के नेटवर्क ने बवाना में रची थी हत्या की साजिश!, पांच पकड़े

Summary :

Delhi Crime News : बवाना थाना पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर हत्या की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपियों के एक बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। नेटवर्क के विदेश में बैठे लोगों से संभावित संपर्क की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू (29), सुमित (29), केशव उर्फ नोनू (19), ईशु (20) और सागर डबास (25)…

Delhi Crime News : बवाना थाना पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर हत्या की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपियों के एक बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। नेटवर्क के विदेश में बैठे लोगों से संभावित संपर्क की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू (29), सुमित (29), केशव उर्फ नोनू (19), ईशु (20) और सागर डबास (25) के रूप में हुई है। रिंकू और सुमित हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं, जबकि बाकी आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। डीसीपी शोभित डी सक्सेना ने बताया कि आरोपियों को इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में एसआई अमित, एसआई विष्णु, हेड कांस्टेबल प्रदीप, दीपक, कांस्टेबल अंकित और प्रदीप की टीम ने पकड़ा है।

पीछा करने की शिकायत से मिला सुराग

पुलिस के मुताबिक इलाके में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति का पीछा करने और रेकी किए जाने की शिकायत मिली थी। 18 सितंबर को सूचना मिली कि हरियाणा से आए दो हथियारबंद युवक इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद एसएचओ टीम ने लगातार इंटेलिजेंस इनपुट पर काम करते हुए संदिग्धों की निगरानी शुरू की।पुलिस टीम ने रिंकू और सुमित को चोरी की बाइक पर पकड़ा। उनके पास से दो अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में ईशु का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन के लिए ईशु की ओर से रिंकू को पैसे दिए गए थे और रिंकू-सुमित पहले ही ईशु को हथियार व कारतूस उपलब्ध करा चुके थे।

टारगेट की पहचान करने वाला था केशव, विदेश बैठे नेटवर्क से कनेक्शन की जांच

बवाना थाना पुलिस ने हत्या की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि केशव उर्फ नोनू को भी वारदात में शामिल होना था। उसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर टारगेट की पहचान करने की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद ईशु और उसके सहयोगी सागर को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नितिन डबास उर्फ विक्की हाडल के आपराधिक नेटवर्क से संपर्क होने की बात बताई है। ईशु और केशव के इंटरनेट आधारित एन्क्रिप्टेड कॉलिंग एप के जरिए संपर्क में होने का दावा है। विक्की हाडल के कनाडा में होने की आशंका जताई गई है।

Sumant Chaudhary