नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ हंसराज हंस पर आप पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप के विरोध में महर्षि वाल्मीकि मंदिर, पंचकुइयां रोड पर धरना दिया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का जो झूठा आरोप लगाया है, वह बहुत ही घिनौना कार्य है।
पहले आप नेता राजेन्द्र पाल गौतम और फिर केजरीवाल ने जिस तरीके से सोशल मीडिया पर हंसराज हंस के वाल्मीकि न होकर मुस्लिम होने का आरोप लगाया, यह राजनीति का सबसे गिरता हुआ स्तर है। वे इसके खिलाफ एससी/एसटी आयोग में शिकायत करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि संसद में सबसे ज्यादा दलित भाजपा के हैं और वाल्मीकि समाज का गुस्सा इस मुद्दे पर जायज है। यह सीधे-सीधे महर्षि वाल्मीकि के वंशजों का अपमान है।


Download Android App
Download iOS App



