त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीटों के लिए 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसमें व्यापक हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने इस बारे में त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अपने पर्यवेक्षकों आदि से रिपोर्ट मांगी थी।
उस रिपोर्ट के आधार पर उसने यह फैसला किया। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है कि त्रिपुरा के 29 विधानसभा क्षेत्रों के 168 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान रद्द कर वहां 12 मई को फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।


Download Android App
Download iOS App




