दिल्ली सरकार द्वारा लागू ऑड-ईवन को लेकर राज्यसभा सांसद और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने इसे नाटक और चुनावी स्टंट बताया है। वे दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी ले जाकर ऑड-ईवन का विरोध करेंगे। विरोध करने के लिए उन्होंने विशेष रूप से कार को बनवाया है।
उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी है कि वह किसी भी पर्यावरण संस्थान जैसे सीपीसीबी, टेरी, सफर, डीपीसीसी और जाने-माने नाम जैसे सुनीता नारायण व सुमित शर्मा किसी से भी राय ले लें कि करोड़ों रुपए फूंक कर इस ऑड-ईवन का कोई फायदा होगा भी या नहीं।
ऑड-ईवन में जब 70 लाख दोपहिया वाहनों को, ओला-उबर, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, महिला चालकों, बसों को इससे मुक्त कर दिया है तो ऑड-ईवन मात्र नाटक बन के रह गया है। केवल कारों से वे इस नाटक को करेंगे। टेरी के प्रसिद्ध शोधकर्ता सुमित शर्मा कि एक रिपोर्ट के अनुसार ऑड-ईवन में दोपहिया वाहनों को छूट देने से ऑड-ईवन का कोई फायदा नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



