नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती दी कि वे उनके दिल्ली सरकार के विद्यालयों में निर्मित और निर्माणाधीन क्लास रूम के संबंध में 24 तीखे सवालों के जवाब दें। उन्होंने मांग की है कि केजरीवाल सरकार सारी स्थिति स्पष्ट करते हुए श्वेत पत्र जारी करें। गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया गिरफ्तार होने की जो चुनौती दे रहे हैं वे आम आदमी पार्टी की नोटंकी के अंतर्गत सोची समझी साजिश है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने 500 नये स्कूल बनाने के वायदे का कभी ख्याल नहीं किया। उसके पास 82 खाली प्लॉट पड़े हैं, परंतु उन पर नया स्कूल बनाने की कभी कोशिश नहीं की। विपक्ष के नेता ने कहा कि उनके जो 24 सवाल हैं वे प्राथमिकता-1 8000 कमरों और प्राथमिकता-2 21000 कमरों से संबंधित हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता-1 के अंतर्गत विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी व लागत, निर्माण में लगा समय, लक्षित कमरों की संख्या, शेष बच रहा निर्माण, लागत में वृद्धि और उसके कारण, शिक्षा निदेशालय द्वारा दी गई स्वीकृति, ठेकेदार पर लगाई गई पैनल्टी शामिल हैं। प्राथमिकता-2 के अंतर्गत कमरों की संख्या, स्वीकृत लागत, प्रतिवर्ग मीटर निर्माण की लागत, प्रति कमरे के निर्माण की लागत इत्यादि सम्मिलित है।


Download Android App
Download iOS App



