Vinesh Phogat के साथ ……. किया गया है, मनीष सिसोदिया ने सरकार से पूछें तीखे सवाल

Summary :

17 महीने बाद बेल पर रिहा हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई स्टार पहलवान Vinesh Phogat का भी जिक्र किया। Highlights . Vinesh Phogat के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया . मनीष सिसोदिया ने सरकार से भी पूछें तीखे सवाल . कहा विनेश के साथ कुछ खेल किया गया है Vinesh Phogat के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया सिसोदिया ने कहा कि मैं एक साल से जेल में टीवी ही देख रहा था। टीवी पर…

Vinesh Phogat

17 महीने बाद बेल पर रिहा हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई स्टार पहलवान Vinesh Phogat का भी जिक्र किया।

Highlights
. Vinesh Phogat के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया
. मनीष सिसोदिया ने सरकार से भी पूछें तीखे सवाल
. कहा विनेश के साथ कुछ खेल किया गया है

Vinesh Phogat के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि मैं एक साल से जेल में टीवी ही देख रहा था। टीवी पर न्यूज के माध्यम से आप लोगों के बारे में पता चलता था। मैंने देखा कि देश के एक गांव से हमारी बेटी(Vinesh Phogat) निकलकर खेलों में देश का परचम दुनियाभर में लहराती है और जब वह कहती है कि आपकी पार्टी के एक नेता ने हमें छेड़ा है तो आप उसे गिरफ्तार तक नहीं करते।

Vinesh Phogat disqualification: Appeal for silver medal accepted; hearing  to take place at 1:30pm - BusinessToday

Manish Sisodia : हमारी उस बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया ट्रोलिंग करवाई जाती है। यह तानाशाही नहीं है तो क्या है बताइए। तानाशाही देखिए, उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है। खिलाड़ी जंतर-मंतर पर बैठी रहती हैं। हमें सहन होगा कोई हमारी बेटी को छेड़े। तानाशाही का चरम स्वरूप हमने देखा कि उस बेटी के साथ क्या हुआ। आज उसके आंसू बहें हैं तो कुछ तो खेल किया गया है।

Wrestler Vinesh Phogat Approaches Court Of Arbitration For Sport  Challenging Disqualification From Paris Olympics

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में वजन सीमा अधिक होने के कारण विनेश फोगाट को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उनके बाहर होने से भारत का एक और पदक पाने का सपना भी अधूरा रह गया। वहीं, विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया। मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।

Vinesh Phogat : अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। हालांकि, विनेश के चाचा महाबीर फोगाट ने कहा है कि वह जब भारत लौटेंगी तो उन्हें परिवार के लोगों द्वारा उन्हें समझाया जाएगा और संन्यास का फैसला वापिस लेने को कहा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar