मसूरी : विश्व के विभिन्न देशों से आई विंटेज कार ने मसूरी की सड़कों पर अपना जलवा बिखेरा। हिमालयन चैलेंज 2018 नाम से आयोजित विंटेज कार रैली में शामिल विंटेज कारेे जब जेपी रेजीडेंसी मेन्योर में पहुंची तो देखने वालों की खासी भीड़ जमा हो गई। इन्डयूरेंस रैली एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अपने आप में यह महत्वपूर्ण रैली है जो 21 सितंबर को दिल्ली से शुरू की गई, वहां से चंडीगढ़ लाहौल स्पीति होते हुए मनाली व शिमला से मसूरी पहुंचे।
इस रैली के संयोजक लोकेश बग्गा ने बताया कि यह रैली 21 सितंबर को दिल्ली से शुरू की गई थी जिसमें करीब 47 कारों ने प्रतिभाग किया जिसमें 36 कारें विंटेज माॅडल की है। 90 साल से अधिक पुरानी हैै। यह रैली दिल्ली से हिमाचल उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग होते हुए नैनीताल जायेगी व वहां से नेपाल जायेगी तथा वहां से वापस लखनउ होते हुए आगरा में आगामी 11 अक्टूबर को इसका समापन होगा।
अब मसूरी में आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात
होटल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि यह विंटेज कार रैली मसूरी व होटल के लिए गर्व की बात है और इस रैली का उत्सुकता से प्रतीक्षा की जा रही थी। क्यों कि इस रैली में सभी पुरानी गाड़िया हैं और खास बात यह है कि इन्हें चलाने वाले भी बुजुर्ग हैं। इस मौके पर रैली में प्रतिभाग कर रहे आस्ट्रेलिया के पीटर सेंटजार्ज, सबस्टाईन स्लाजयेनसकी यूएसए, माइकल ड्रापर ग्रेेट ब्रिटेन, ग्राहम गुडवेन ग्रेट ब्रिटेन ने कहा कि हिमालय में विंटेज कार चलाने का अच्छा अनुभव रहा तथा चैलेजिंग भी रहा।


Download Android App
Download iOS App



