नई दिल्ली : चांदनी चौक लोकसभा सीट के दरियांगज इलाके में पोलिंग स्टेशन 32 पर आज दोबारा मतदान होगा। दोबारा मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इस संबंध में दिल्ली चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता कर दिया गया है। मतदाता बिना किसी डर के अपने मतों का प्रयोग कर सकते हैं।
बता दें कि रविवार को हुए मतदान के दौरान मॉक पोल में पड़े वोट को डीलीट नहीं किया गया था। इसकी शिकायत दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई थी। आयोग को मिली शिकायत को केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया था। आयोग से सभी पहलुओं पर विचार कर चुनाव का आदेश दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था।
मतदान से पूर्व मशीनों की जांच के लिए सभी केंद्रों पर मॉक पोलिंग की गई, जिनके परिणाम मतदान शुरू होने से पहले मशीन से हटा दिए गए, लेकिन चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए एक मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग के परिणाम पीठासीन अधिकारी हटाना भूल गए। इससे परिणाम गलत हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



