दो दोस्त बनना चाहते थे सट्टा किंग, अरेस्ट

Summary :

द्वारका जिले में सट्टे के काम से जुड़े लोगों को डरा धमका कर सट्टा किंग बनने के सपने देखने वाले दोस्तों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है।

दक्षिणी दिल्ली : द्वारका जिले में सट्टे के काम से जुड़े लोगों को डरा धमका कर सट्टा किंग बनने के सपने देखने वाले दोस्तों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों दोस्त विशाल गुप्ता (25) व प्रवीण उर्फ आकाश (25) 8 जून की रात को ककरोला गांव आए थे। पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
आरोपियों के पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि आईपीएल और क्रिकेट विश्व कप शुरू होने के साथ ही इलाके में सट्टे के मामले बढ़ने लगे हैं। सटोरियों पर रोक लगाने के लिए एसीपी ऑपरेशन राजेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ नवीन कुमार की टीम को जिम्मेदारी दी गई। 
जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि ककरोला इलाके में दो सट्टा खेलने के लिए आने पर वाले हैं। पुलिस टीम ने 8 जून को ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से सट्टा खेलते थे और अब इलाके में अपना सट्टे का अड्डा खोलकर किंग बनना चाहते थे।

Desk Team