दिल्ली पर मंडराया जल संकट! कल से इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, DJB ने दी जानकारी

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तपिशभरी गर्मी से बेहाल हुए पड़े है। ऐसे में दिल्ली के लोगों पर एक और मार पड़ने वाली है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तपिशभरी गर्मी से बेहाल हुए पड़े है। ऐसे में दिल्ली के लोगों पर एक और मार पड़ने वाली है। दरअसल, 17 मई की सुबह से दिल्ली के दो दर्जन से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है।  
इस वजह से बढ़ेंगी दिक्कतें 
दिल्ली के तीन वाटर प्लांट में प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है, क्योंकि यमुना का जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरत के हिसाब से वे पानी को स्टोर कर लें। पानी की समस्या को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने वाटर इमरजेंसी नंबर जारी किया है। इसके साथ ही कहा है कि रिक्वेस्ट पर वाटर टैंकर्स उपलब्ध होंगे।  

डीजेबी ने बयान जारी कर कही यह बात 
दिल्ली जल बोर्ड ने बयान में कहा, “वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। 17 मई की सुबह से और तालाब का स्तर सामान्य होने तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।” 
दिल्ली में तापमान छू रहा आसमान 

गौरतलब है कि दिल्ली में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। और दिल्लीवासियों  को गर्म लू काफी सताने लगी हैं। जिसके चलते आम जनता अब दोपहर के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। दरअसल, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पास दर्ज किया गया हैं। इसी चिंता में भारत मौसम विज्ञान विभाग के ने दिल्ली के अलग- अलग इलाकों में दर्ज की सूचि सांझा की हैं ।राष्ट्रीय राजधानी  के मंगेशपुर स्टेशन में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में भी तापमान लगभग 48 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया हैं। 

Desk Team