दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि नौ में से आठ जगह के पानी के नमूने दूसरी जांच में पीने योग्य पाए गए हैं। यह नमूने उन स्थानों से लिए गए, जिनका जिक्र बीआईएस की रिपोर्ट में था। गौरतलब है कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिए गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतरे।

इसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की गुणवत्ता देश में सबसे खराब है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के आधिकारिक आवास सहित पेयजल के नमूने दो जगह से नहीं लिए जा सके जबकि एक नमूना एक मानदंड पूरा करने में विफल रहा, उसमें जरूरत से कम क्लोरिन था।’’


Download Android App
Download iOS App



