नई दिल्ली : भारतीय किसान संघ के नवनिर्मित कार्यालय “किसान शक्ति” का लोकार्पण मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हम सब लोग ध्येय के लिए कार्य करते हैं, स्वार्थ के लिए नहीं करते। न अपना स्वार्थ है, न संगठन के लिए स्वार्थ है।
भारत का किसान समर्थ हो, समस्या मुक्त हो। भारत का किसान भारत को परम वैभव संपन्न बनाने में योगदान दे, क्योंकि भारत के परम वैभव संपन्न होने से ही विश्व में शांति आएगी।
इसलिए अब विश्व शांति के लिए भारत का परम वैभव संपन्न होना अनिवार्य हो गया है। ये हमारा ध्येय है, इसके लिए काम कर रहे हैं। काम करेंगे, हम बढ़ेंगे। हम एक ध्येय के लिए काम कर रहे हैं, ऐसा भाव रहता है।


Download Android App
Download iOS App



