दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में अचानक बुधवार की दोपहर हलचल मच गयी , जब यहां एक गैर-मुस्लिम महिला बुर्का पहन कर घुस गयी। ये महिला एक यू ट्यूब चैनल चलाती है और प्रदर्शन में शामिल अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने बताया कि “बहुत सारे सवाल’ करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को उसपर शक हो गया और उसे पकड़ लिया गया। महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यू ट्यूब चैनल ‘राइट नेरेटिव” के संचालक के तौर पर किया है।
पुलिस के मुताबिक, उसने बहुत सारे सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। इस घटना से शाहीन बाग में हलचल मच गई। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। हैरानी की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फालो करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



