Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर लौटेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Summary :

देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है।पूरे उत्तर-भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है।

देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। पूरे उत्तर-भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों के मुताबिक ठंड का असर कुछ कम देखने को मिल रही है, लेकिन  मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक बार फिर  शीत लहर का एक नया दौर शुरू हो सकता है। 
उत्तराखंड में हो रही है बर्फ़बारी 
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है।जिस को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 21 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं, जबकि चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कक्षा 8 तक के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। 
मौसम विभाग ने दी जानकारी 
मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

Desk Team