Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का तांडव, सड़कें जलमग्न; घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Summary :

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बिगड़े हालात। शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बीच प्रमुख सड़कें चार फुट तक पानी में डूब गईं, गाड़ियां फंस गईं, यातायात थम गया और कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया। कई घरों में पानी घुस जाने से परिवारों ने अनाज एवं अन्य राशन और घरेलू सामान के खराब होने की समस्या सामने आई हैं। Delhi-NCR Weather: भारी बारिश से यातायात प्रभावित मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें…

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बिगड़े हालात। शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बीच प्रमुख सड़कें चार फुट तक पानी में डूब गईं, गाड़ियां फंस गईं, यातायात थम गया और कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया। कई घरों में पानी घुस जाने से परिवारों ने अनाज एवं अन्य राशन और घरेलू सामान के खराब होने की समस्या सामने आई हैं।

Weather Update (Source: Social Media)
Weather Update (Source: Social Media)

Delhi-NCR Weather: भारी बारिश से यातायात प्रभावित

मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई। प्रशासन को जलभराव, पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी कम से कम सैकड़ों शिकायतें मिलीं। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश होने के कारण कई जगहों पर हालात खराब हो गए हैं। गुरुग्राम से लेकर दिल्ली-नोएडा तक सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं, ऑफिस जाने-आने वालों को कैब बुक करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Delhi-NCR Weather: जानें 8 अगस्त को दिल्ली-NCR का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 8 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। वहीं, देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया हैं। साथ ही, आगामी दिनों में भी मौसम का ऐसा ही सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, भारी बारिश की वजह से लोगों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा हैं। नालियों का पानी सड़कों पर आ जाने, गड्ढों में पानी भरने और सड़कों पर जलभराव के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

Delhi-NCR Weather (Source: Social Media)
Delhi-NCR Weather (Source: Social Media)

Weather Update: यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

IMD ने कहा कि लोगों को सलाह दी गई है कि निचले और जलभराव वाले इलाकों में लोग कुछ समय के लिए होने वाली भारी बारिश के लिए सतर्क रहें। यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें क्योंकि तेज बारिश से ट्रैफिक धीमा हो सकता है और स्पष्टता कम हो सकती है। भारी बारिश के दौरान पानी से भरी सड़कों या अंडरपास को पार करने से बचें और घर के बाहर रखी ढीली चीजों को सुरक्षित रखें और आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतें।

ALSO READ: कांवड़ नहीं, आस्था का भार… घुटनों के बल तय कर रहे हैं शिव तक पहुंचने का सफर

Rahul Kumar Rawat