पश्चिम बंगाल : पटाखों की एक फैक्ट्री में लगी आग, 6 घायल

Summary :

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोनारपुर के गोबिंदपुर इलाके में घटी। फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया रविवार दिन में 12:40 पर आग लगी।

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में पटाखों की एक फैक्ट्री में आग लग जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोनारपुर के गोबिंदपुर इलाके में घटी। फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में 12 बजकर 40 मिनट पर आग लग गयी। तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलायी गयीं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ”टिन शेड के एक छोटे से कमरे में यह एक छोटी फैक्ट्री थी। वहां कुछ निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे थे। अबतक छह लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आग की वजह का पता लगाया जाना अभी बाकी है। फैक्ट्री में दो-तीन धमाके हुए जिससे आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए। अधिकारी ने कहा, ”हमने फैक्ट्री के मालिक को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है और हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आग की वजह क्या थी।” उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

मप्र : दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई

Desk Team