VIDEO : …जब इस टू‌रिस्ट स्पाॅट पर झरने के पानी की जगह बहने लगा सैलाब

Summary :

NULL

नई दिल्ली: पर्यटकों की पहली पसंद मसूरी का टू‌‌रिस्ट स्पाॅट कैम्पटी फाॅल का उस समय भयानक रूप देखने को ‌मिला जब झरने से कीचड़ भरे पानी का सैलाब बहने लगा। यहां पानी इतनी तेज़ी से आया कि मौजूद लोगों और पर्यटकों में खलबली मच गई। किसी तरह फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर जान बचाई गई। ऊपर के पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद पानी एकाएक काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया और जहां आम दिनों पर एक झरना नज़र आता था वहां ऐसी भयानक तस्वीर पैदा हो गई। तेज़ी से गिरता ये पानी आसपास की दुकानों में भी घुस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य लोगों को बचाया जा सका। उत्तर भारत के कई इलाकों में इतने दिनों भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में कई जगहों पर अगले कुछ दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

हुआ दरअसल यूं कि रविवार का दिन होने के कारण लोगों की संख्या कुछ ज्यादा ही यहां थी। कैम्प्टी फॉल में अचानक पानी भर गया। जिससे रविवार को फॉल का नजारा देखने के लिए मौके पर मौजूद करीब डेढ़ सौ पर्यटक फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। तब जाकर पर्यटकों को सुरक्षित किसी तरह निकाला जा सका।

उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से अचानक फॉल का जलस्तर बढ़ा। पानी को देखते हुए लग रहा था कि जैसे बादल फट गया हो। भारी मात्रा में और भयानक तरीके से पानी गिरने से आसपास मौजूद दुकानों में भी पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों की भी हालत खराब हो गई।

उधर फॉल से इलाके में फैल रहे पानी से पर्यटकों ने चीख-पुकार मचानी शुरू की तो पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गय़ा। दुकानों में बारिश का पानी जाने से सामान आदि खराब हो गए।उधर घटना के बाद एहतियातन फॉल की तरफ पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Desk Team