बीजनसमैन अनील अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की मुश्किलें इन दिनों बढती जा रही है । दरअसल वो चार जुलाई को ईडी के सामने पेश हुई थी। बता दें टीना अंबानी पर विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन मामले में वो पेश हुई थी। यह मामला उनके पति के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम फेमा की उचित धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में पेश होने के एक दिन बाद आया है।
अघोषित संपत्ति मामले में हो रही पूछताछ
बता दें कि 2020 में अनिल यस बैंक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे। इसी मामले में बैंक के सह-संस्थापक को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। सितंबर 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 420 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी मामले की सुनवाई की।
अनिल अंबानी को भेजा गया नोटिस
फैसले के बाद अनिल को बड़ी राहत मिली क्योंकि अदालत ने आयकर विभाग से उनके खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही है आयकर विभाग ने पिछले साल अगस्त में अनिल अंबानी को नोटिस दिया था।
अनिल अंबानी की कंपनी की लग चुकी है बोली
बता दे अनिल अंबानी के दिन काफी खराब चल रहे है हाल ही में उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल को IIHL ने खरीदने का फैसला किया है। इससे पहले रिलायंस कैपिटल केर्जदाताओं ने इसकी 9661 करोड़ रुपए की संशोधित बोली को स्वीकार किया था। IIHL भी इसलिए इनकी कंपनी को खरीद पाई है क्योंकी IIHL ने सबसे ज्यादा कैश देने की पेशकश की थी।


Download Android App
Download iOS App



