बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगातार आरोप लगते आए हैं कि उन्होंने पहलवानों को प्रताड़ित किया है। ये सभी आरोप लग रहे है। बता दे वो छह बार के सांसद रह चुके है।
बीते कई महीनों से बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन
पहलवान बीते कई महीनों से उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है वो चाहते है कि बृजभूषण पर कार्रवाई हो लेकिन अभी तक पर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहलवानों के पास सबूत नही है आरोप साबित करने के लिए। बृजभूषण सिंह पर कोई आम व्यक्ति नहीं है वो अपने साढ़े तीन दशक के राजनीतिक सफर में एक से बढ़कर एक संकट से घिरे है लेकिन वो हर सियासी और कानूनी शिकंजे से बाहर निकलने में सफल रहे है।
बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन
महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एक महीने से ज्यादा जंतर-मंतर पर आंदोलन किया है। वहीं किसान नेताओं से लेकर खाप पंचायतें तक महिला पहलवानों के समर्थन में उतर गए है बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए सरकार ने एक कमेटी भी गठित की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दखल और नोटिस दिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। तब सात लड़कियों ने बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बृजभूषण सिंह के खिलाफ नहीं मिले सबूत
जिसके बाद लगा बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई होगी पर एसा नहीं हुआ । जब पहलवानों से सबूत मांगे तो वो नहीं दे पाए। उनपर आरोप ऐसे थे कि न बीजेपी उनके साथ खुलकर खड़े होने को तैयार थी और न ही सरकार का साथ मिल पा रहा था। इसके बाद भी बृजभूषण के आत्मविश्वास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई और यही वजह रही कि उन्हें क्लीन चिट मिलने का यकीन था। ये मामला भी जल्द बंद होने वाला है क्योंकी पुलिस कह चुकी है कि आरोप साबित करने के लिए पहलवानों पर सबूत नहीं थे।
आखिर किन वजहों से सांसद बृजभूषण सिंह पर नहीं हुई कार्रवाई
Summary :
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगातार आरोप लगते आए हैं कि उन्होंने पहलवानों को प्रताड़ित किया है। ये सभी आरोप लग रहे है। बता दे वो छह बार के सांसद रह चुके है।


Download Android App
Download iOS App



