राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छत्तरपुर एक्सटेंशन में एक महिला ने अपने पति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले करके मौत के घात उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने खुद को भी चाकु मारकर घायल कर लिया। महिला को बाद में इलाज़ के लिए अस्पताल पंहुचा गया।
पति की हत्या के बाद महिला ने एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा, जिसमें उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बिस्तर पर बेसुध पड़े पति पत्नी को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मर्तकों की पहचान चिराग और उसकी पत्नी रेणुका के तौर पर हुई है। चिराग हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला था, जबकि रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थी। दोनों एक ही बीमा कंपनी में अलग अलग विभाग में काम करते हैं। बताया जाता है कि दोनों की कंपनी में ही दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली।
शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में जेवीटीएस गार्डन स्थित मकान में किराए पर रहने लगे। जानकारी के मुताबिक रविवार को छुट्टी के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बाद चिराग अपने कमरे में जाकर सो गया। चिराग के सोने के कुछ देर बाद ही रेणुका घर पर रखे चाकू से चिराग पर कई बार वार किया।
चिराग के बेसुध होने के बाद रेणुका ने पूरी घटना की फेसबुक पोस्ट लिखा और फिर खुद सुसाइट नोट लिखकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 37 वर्षीय चिराग शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि 36 वर्षीय पत्नी रेणुका शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



