क्या भाजपा को हराने के लिए केजरीवाल मिलाएंगे विपक्षी गठबंधन से हाथ? जानिए सीएम का प्लान

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ते है। ऐसा ही उन्होंने बीते दिन पार्टी द्वारा आयोजित की गई पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भी किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ते है। ऐसा ही उन्होंने बीते दिन पार्टी द्वारा आयोजित की गई पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भी किया।  इस आयोजन में  देशभर में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। 
इसी के साथ दिल्ली सीएम ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्लानिंग के बारे में बताया है। सबसे पहले केजरीवाल ने उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि AAP पार्टी बीजेपी के खिलाफ बन रहे विपक्षी गठबंधन में शामिल होगी। सीएम ने इस बारे में बताते हुए कहा कि उनका कोई इरादा अभी ऐसे किसी भी गठबंधन में शामिल होने का नहीं है। 
बीजेपी से नहीं डरेगी AAP पार्टी : केजरीवाल 
वही, उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा कि उनका इरादा अभी ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान के जरिए ‘भारत के 130 करोड़ नागरिकों का गठबंधन’ बनाने पर है। सीएम ने यह दावा किया कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप की सरकार गुजरात में भी बनेगी, जिस वजह से बीजेपी बौखला गई है। 
अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को ये भी बताया कि बीजेपी उनके पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसा रही है। वो आप पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इसलिए, झूठे इल्जाम लगाए जा रहे है। लेकिन आप के लोग इससे डरेंगे नहीं। डटकर मुकाबला करेंगे। 

Desk Team