पूर्वी दिल्ली : राजधानी में बेफिक्र होकर जिम के लिए घर से निकली महिला से लूट का मामला सामने आया है। वारदात ब्रह्मपुरी इलाके की है। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर महिला से सोने की चेन लूट ली। ये पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिस्टल देखकर डरी सहमी महिला ने अपनी गोल्ड की ज्वैलरी उतारकर बदमाश को दी, जब महिला की दोस्त डर के कारण दूर चली गई और लोगों से मदद मांगने लगी, लेकिन बदमाश ने उन्हें पिस्टल दिखा दी।
जिस कारण किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। फिलहाल न्यू उस्मानपुर पुलिस ने पीड़िता राखी राणा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। राखी परिवार सहित जगजीत नगर इलाके में रहती है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी सहेली के साथ ब्रह्मपुरी से होते हुए घोंडा चौक स्थित अपने जिम जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



