हॉरर किलिंग ! युवती की हत्या के बाद लाश को दफनाने पहुंचे परिजन, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Summary :

Woman Murdered by Family: वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के हरि नगर थाना इलाके में कथित तौर पर हॉरर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती की झूठे सम्मान के लिए हत्या कर दी गई। वारदात के बाद परिवार के सदस्य शव को चुपचाप दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाने लगे। उससे पहले की वे अपने मकसद में कामयाब होते, पुलिस इसकी सूचना लग गई। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या की पुष्टि हुई है। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बाबत हत्या की…

Woman Murdered by Family: वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के हरि नगर थाना इलाके में कथित तौर पर हॉरर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती की झूठे सम्मान के लिए हत्या कर दी गई। वारदात के बाद परिवार के सदस्य शव को चुपचाप दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाने लगे। उससे पहले की वे अपने मकसद में कामयाब होते, पुलिस इसकी सूचना लग गई। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या की पुष्टि हुई है।

जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बाबत हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की हत्या किसने और क्यों की अभी इसका पता नहीं चल सका है। मगर हत्या घर का ही सदस्य है। युवती की हत्या एक व्यक्ति ने की या एक से अधिक लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मृतका के पड़ोसी और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

युवती की गला घोंटकर की गई हत्या

उधर, सूत्रों की मानें तो 19 वर्षीय महक सबा (बदला हुआ नाम) रिश्तेदारी में एक युवक को प्रेम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो उन्हें भी इसी तरह की बातों के इनपुट मिले हैं, लेकिन अभी जांच जारी है। आशंका है कि युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर ही झगड़े में अचानक आवेश में आकर युवती की गला घोंटकर हत्या की गई।

युवती के पिता सब्जी विक्रेता हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन भी हैं। बताया जा रहा है कि महक 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि जल्द ही युवती की हत्या में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पड़ोसियों ने भी जताया शक तो कब्जे में लिया शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे हरि नगर थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक लड़की को उसके परिवार ने मार दिया है और उसके शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहे हैं। कॉल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिवार के सदस्यों से पूछताछ, मगर कोई भी मौत का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में भी मामला संदिग्ध लगा।

क्योंकि युवती बिल्कुल ठीक थी। ऐसे में अचानक उसकी मौत पर पड़ोसी भी अचंभित थे। बुधवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ तो इस बाबत हरि नगर थाने में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या घर में ही हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या झूठे सम्मान के लिए की गई या फिर हत्या का कोई और कारण था।

Also Read: करोल बाग के 108 फुट मंदिर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टेका माथा, हनुमान चालीसा का पाठ कर लिया आशीर्वाद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।