#MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड से लेकर राजनीति और पत्रकारिता जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं ने अपने साथ हुई बदसलूकी और यौन शोषण के खिलाफ खुल कर आवाज उठा रही है तो वहीं इस मामले में बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे है। वहीं इस कैंपेन के जरिये आवाज़ उठाने वाली महिलाओं को समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी की एक महिला विधायक ऊषा ठाकुर ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, ”महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं। इसलिए समस्यायों में फंसती हैं। जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है।” केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व पत्रकार एमजे अकबर पर भी कई महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं।
#MeToo कैंपेन पर बीजेपी सांसद उदित राज ने उठाए सवाल, सुषमा ने साधी चुप्पी
जिसे लेकर विपक्षी समेत कई फोरम से उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस पर उषा ठाकुर ने कहा कि इस्तीफे से इसका हल नहीं निकलेगा। #MeToo कैंपेन के तहत अभी तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, साजिद खान और विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर जैसे बड़े नाम सामने आए है।


Download Android App
Download iOS App



