नई दिल्ली : दिल्ली में अतिक्रमण को देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्रैफिक के विशेष आयुक्त को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन की रिपोर्टिंग के लिए अपने ट्वीटर और वाह्टएप नंबर का इस्तेमाल करें। साथ ही लोगों को इसके बारे में बताए। उन्होंने तीनों नगर निगमों को निर्देश दिया गया कि वह अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरूद्ध और गाडियों के वजन के अनुसार निगम कानूनों के अन्तर्गत कार्यवाही करेगी।
उन्होंने तीनों नगर निगमों और दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वह संयुक्त और नियमित रूप से कार्यवाही करें। ताकि व्यापक तौर पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया हो वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



