दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें! 204 मीटर के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों की बढ़ी टेंशन

Summary :

Yamuna River Water Level: दिल्ली में लगातार बारिश के बीच यमुना का जलस्तर बढ़कर 203.91 मीटर पहुंच गया है। खतरे का स्तर 205.66 मीटर है। पानी बढ़ने से निगमबोध घाट, यमुना बाजार और मजनू का टीला जैसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Yamuna River Water Level: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में राजधानी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। लेकिन, यमुना का पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जिस रफ्तार से पानी के लेवल बढ़ रहा है, उसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।  वहीं लगातार बारिश होने से  यमुना का जलस्तर आने वाले समय में खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी पड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  अभी  मौजूदा समय में  यमुना का  जलस्तर 203.91 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का खतरे का स्तर 205.66 मीटर है। लेकिन, जलस्तर 204.50 मीटर तक पहुंचने पर ही प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी जाती है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा सकती है। ऐसे में फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हालात  पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है ।

तीन दिन की बारिश से बढ़ा पानी

  • बता दें, कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
  • लगातार बारिश की वजह से  यमुना में पानी का प्रवाह बढ़ गया है और नदी का जलस्तर भी ऊपर जा रहा है।
  • हर साल मानसून के दौरान दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ना आम बात है।
  • लेकिन, जब नदी का पानी तेजी से बढ़ता है तो आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।
  • प्रशासन की टीमें ऐसे इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
  • अगर अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में  तेज बारिश जारी रहती है, तो यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

इन इलाकों में रहता है बाढ़ का खतरा

  • यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा रहता है।
  • इनमें निगमबोध घाट, यमुना बाजार और मजनू का टीला समेत यमुना के आसपास के कई क्षेत्र शामिल हैं।
  • जलस्तर ज्यादा बढ़ने की स्थिति में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है।
  • प्रशासन की ओर से भी समय-समय पर लोगों को सावधानी बरतने और नदी के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

2023 में बिगड़े थे हालात

  • बता दें, कि दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर कोई नई समस्या नहीं है।
  • साल 2023 में भी नदी का पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था।
  • उस दौरान राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया था।
  • इसी को देखते हुए  इस बार भी यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन पूरी अलर्ट मोड पर है।
  • फिलहाल हालात कंट्रोल म में है, लेकिन बारिश जारी रहने पर हालात बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IIT Delhi 57th Convocation: PM मोदी आज दिल्ली IIT के 57वें दिक्षांत समारोह में होंगे शामिल, AI सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।