दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को एक यात्री के आ जाने से इस रूट पर सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘ हैदरपुर बादली मोड़ पर यात्री के पटरी पर आने की वजह से समयपुर बादली से जीटीबी नगर के बीच मेट्रो रेल सेवा में देरी हुई।’’
करीब 15 मिनट बाद डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।


Download Android App
Download iOS App



