लुधियाना-अमृतसर : ‘वेन द टाइम स्टाप्स’ नामक चर्चित किताब लिखने वाले 14 वर्षीय ओंकार सिंह और उसके परिवारिक सदस्यों ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहब में नतमस्तक होकर वाहेगुरू का शुक्राना किया।
स्मरण रहे कि उक्त किताब के लिए ओमकार सिंह को देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद द्वारा ‘बाल शक्ति पुरस्कार-2020 ’ देकर राष्ट्रपति भवन में 22 जनवरी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया था और उसका नाम वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।
ओंकार सिंह ने 12 साल की उम्र में यह पहली किताब लिखी थी। यह किताब 15 थियोरेटिकल कहानियों और समय के सिद्धांतों की जटिलता पर आधारित है। इस पुस्तक के लिए ओंकार सिंह को कई पुरस्कार मिले, जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड में यंगेस्ट थियोरेटिकल ऑर्थर का अवार्ड भी शामिल है।
छोटी ही आयु में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले सिख विद्यार्थी ओंकार सिंह जम्मू का रहने वाला हैे। सचखंड श्री हरिमंदिंर साहिब में नतमस्तक होने के पश्चात ओमकार सिंह को शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री दरबार साहिब के प्रबंधक सिंह साहिबान द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



