दिल्ली में मॉनसून के आगमन का इंतजार, उत्तर भारत के कई स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश की संभावना - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली में मॉनसून के आगमन का इंतजार, उत्तर भारत के कई स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश की संभावना

दिल्ली में मॉनसून के आगमन का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में मॉनसून के आगमन का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, लेकिन पूरे दिन गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली क्योंकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अबतक क्षेत्र के बाकी बचे इलाकों तक नहीं पहुंचा है।
1626061644 heat4
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून को दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक दस्तक देना था, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मॉनसून के सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां हैं, क्योंकि पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में आर्द्रता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी मॉनसून को गति मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम रविवार को हल्की बारिश और सोमवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।’’
1626061615 rain 5आईएमडी ने कहा, ‘‘ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।’’ मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है जबकि तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बुलेटिन में संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार , सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।’’ आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।