BRS Leader K Kavita: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में BRS नेता के कविता की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि ईडी के बाद गुरुवार को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब ताजा अपडेट यह है कि कोर्ट ने के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इससे पहले वह न्यायिक हिरासत में थीं। दरअसल, पीछले महीने ही हैदराबाद में उनके घर से गिरप्तार किया था।
Highlights:
- BRS नेता के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया
- दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार के कविता को लगा झटका
- ‘के कविता शराब कारोबारियों की साउथ ग्रुप लॉबी से जुड़ी हुई थीं’
दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार के कविता को लगा झटका
इससे पहले दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने झटका लगा था। इसके साथ ही उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने खारिज कर दी। बता दें कि के कविता ने अपने 16 वर्षीय बेटे की चल रही परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी, हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
‘के कविता शराब कारोबारियों की साउथ ग्रुप लॉबी से जुड़ी हुई थीं’
दरअसल, ईडी ने यह दावा किया है कि के कविता शराब कारोबारियों की साउथ ग्रुप लॉबी से जुड़ी हुई थीं। इसके साथ ही साउथ ग्रुप की दिल्ली सरकार की 21 से 22 की एक्साइज पॉलिसी में बड़ी और अहम भूमिका रही थी।


Download Android App
Download iOS App



